{"_id":"5bcb74b4bdec2269845a9286","slug":"11540060340-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली डीएपी की सूचना पर दक्षिण पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली डीएपी की सूचना पर दक्षिण पुलिस
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद।थाना दक्षिण पुलिस ने नकली डीएपी की सूचना पर पेमेश्वर गेट के समीप दविश दी। पुलिस ने डीएपी की कुछ बोरियों को कब्जे में ले लिया है। थाना पुलिस बोरियों को कब्जे में लेने के बाद भी स्पष्ट नहीं कर सकी कि उसने खाद पकड़ी है कि नहीं।पुलिस देररात्रि तक मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी।
पुलिस सूत्रों की मानें तो शनिवार को दोपहर बाद एक टैंपों में भरकर डीएपी खाद की कुछ बोरियां पेमेश्वर गेट की ओर ले जाई जा रहीं थी। गाड़ी में टैंपों चालक के साथ दो लोग सवार थे। पुलिस ने टैंपों को रोकने का प्रयास किया तो एक मौके से भागने लगा।पुलिस को आशंका हुई कि डीएपी कहीं नकली तो नहीं है। पुलिस ने टैंपों सवारों को हिरासत में लेने के साथ ही डीएपी को कहां से लाया गया है इसकी खोज भी शुरू कर दी।
सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने छापा मारकर लालऊ स्थित एक मकान के बेसमेंट से करीब 150 बोरी डीएपी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बोरियों को कब्जे में लेने के साथ ही उनको भी थाने पर भेज दिया है। पुलिस देर शाम तक इस मामले में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं थी। इस संबंध में थाना दक्षिण के प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह का कहना है कि नकली खाद की कुछ बोरियां कब्जे में ली है। लेकिन सूचना मिली है कि उस स्थान पर काफी बोरियां रखी हुई हैं। इसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। उन्होनें कहा कि पूरा मामला कब्जे में आने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी।