{"_id":"5ba7a650867a5501332a668b","slug":"11537713744-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्कीस हजार किलो व्यंजनों के साथ विराजे गिरिराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इक्कीस हजार किलो व्यंजनों के साथ विराजे गिरिराज
Updated Sun, 23 Sep 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
डैमो
मथुरा। शहर से 21 किलोमीटर दूर गोवर्धन की गिरिराज तलहटी में सजाए गए 21 हजार किलो के अलौकिक छप्पन भोग के दर्शन को देर रात्रि तक जनसैलाब उमड़ पड़ा। चांदी के विराट रथ पर सवार गिरिराज प्रभु को ऐरावत हाथी खींचता दिखा तो दर्शनों की भक्तों में होड़ लग गई। बारिश के साथ गिरिराज धरण के जयकारों से गोवर्धन झूम उठा। शहनाई की सुरीली धुन और ब्रज के रासलीला के बीच भक्त झूम-झूम नृत्य करते दिखे।
इससे पूर्व ब्रज के हजारों साधु संतों ने प्रसाद लिया। साधु-संतों को दान दिया गया। दोपहर को खुले दर्शनों के लिए छप्पन भोग स्थल पर पहुंचने के लिए हर व्यक्ति आतुर दिखा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आरती उतारी। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र सहित सैकड़ों अधिकारी दर्शनों को पहुंचे। गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने कहा कि इस दुर्लभ क्षण का हर कोई साक्षी बनने को आतुर दिखा ये प्रभु के प्रति सबका प्रेम है।
गिरिराज सेवा समिति के अध्यक्ष दीनानाथ अग्रवाल, महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती, कन्नू सराफ, दिनेश सादाबाद, राजेंद्र सराफ, भगवान दास खंडेलवाल, नीरज गोयल, महावीर अग्रवाल, संजय जिंदल, राघवेंद्र गर्ग, अमित मार्बिल, अमरनाथ गोयल, राजीव अग्रवाल आदि ने हजारों श्रद्धालुओं का पटुका पहनाकर स्वागत किया।