{"_id":"5ba7a64d867a55013a6c524e","slug":"11537713741-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत पर पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत पर पांच नामजद
Updated Sun, 23 Sep 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
डैमो
मथुरा। महावन के नगला पचावर में विवाहिता को फांसी लगाकर मारने की खबर पर पहुंचे मायके वाले हास्पिटल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना महावन के काजीपाड़ा निवासी संतोष की बेटी संगम (20) का विवाह नगला पचावर के मंसो के बेटे राधेश्याम से डेढ़ साल पहले हुआ था। रविवार को मायके वालों को खबर मिली कि उनकी बेटी को फांसी लगाकर मार दिया गया है।
मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे। बेटी उन्हें जमीन पर पड़ी मिली। आनन-फानन में मायके वाले उसे नयति हास्पिटल ले गए। यहां चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।