{"_id":"5b92a9af867a557e88368f42","slug":"11536338351-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला नरायन में चल रही शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला नरायन में चल रही शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
नगला नरायन में चल रही शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
एटा/जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव नगला नरायन में संचालित शस्त्र फैक्ट्री पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से 21 तमंचे और असलाह तैयार करने के उपकरण बरामद किए। एसएसपी ने पुलिस ने टीम को बीस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी आशीष तिवारी एवं एएसपी संजय कुमार ने बताया कि थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला नरायन में पुलिस को अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मिली थी। इस पर जैथरा पुलिस, स्वाट टीम ने संयुक्त छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने मौके से भूरे पुत्र भगवान सिंह और ललित पुत्र रामकिशन निवासी परौली थाना जैथरा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके से 21 तमंचा और असलाह तैयार करने के उपकरण बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने के आरोप में पकड़े जा चुके है। वहीं आरोपियों के साथी राजवीर पुत्र सियाराम, महेश पुत्र करन सिंह निवासी बघौली जैथरा फरार है।