{"_id":"5b92a998867a557f6149c1a2","slug":"11536338328-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी के फड़ दुकानदारों की दुकानें हटाईं, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी के फड़ दुकानदारों की दुकानें हटाईं, तोड़फोड़
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सब्जी के फड़ दुकानदारों की दुकानें हटाईं, तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। प्रभु पार्क रोड पर शुक्रवार को दोपहर के समय अतिक्रमण अभियान चलाया गया। प्रभु पार्क के बाहर पटरी पर लगीं सब्जी की दुकानों को प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीन से हटवा दिया। दुकानों पर सब्जी भी रखी थी। टीम ने सब्जी हटाने का मौका भी नहीं दिया। उनके तिरपाल फाड़ दिए एवं पत्थर जेसीबी से तोड़ दिए। प्रशासन की इस तरह की कार्रवाई को लेकर लोगों में आक्रोश फैलने लगा। इस बात को लेकर नोकझोंक भी हुई। बाद में दुकानदारों ने एसडीएम, सीओ के समक्ष आक्रोश जाहिर किया। कुछ सब्जी दुकानदार सड़क पर ही बैठ गए। जिन्हें पुलिस ने बलपूर्वक हटा दिया। बाद में पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. शशिलता चौहान ने जिलाधिकारी से वार्ता करके दुकानदारों को निर्धारित सीमा में दुकान लगाने की अनुमति दिलाई। इसके बाद मामला शांत हुआ।
गांधी मूर्ति से प्रभु पार्क रोड पर फल दुकानदारों और सब्जी की दुकानें है। पहले ये दुकानें नेशनल सिनेमा इलाके में चलती थीं। कुछ वर्ष पहले इन दुकानों को प्रभु पार्क इलाके में शिफ्ट कराया गया। तब से यहीं दुकानें संचालित थीं। अब इस इलाके में भी काफी भीड़ रहने लगी। अतिक्रमण अभियान के दौरान तमाम दुकानों के टीनशेड तोड़ दिया, नालों पर लगी छाप हटा दी गई। भीड़ से गुलजार बाजार देखते ही देखते सूनसान नजर आने लगे। काफी देर तक यह माहौल बना रहा। आक्रोश की स्थिति को देखते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. शशिलता चौहान ने एसडीएम सुनील कुमार, सीओ गवेंद्र गौतम से वार्ता की, लेकिन उन्होंने जिलाधिकारी का हवाला देकर कोई रियायत देने से इंकार कर दिया। इसके बाद में उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता की। जिलाधिकारी ने कहा कि सीमांकन करने के बाद ही दुकान लगाएं, जिससे सड़क न घिरे।
चाटवाले ढकेल लेकर दौड़ने लगे
कासगंज। प्रभु पार्क रोड पर काफी संख्या में चाट और खाद्य सामान की ढकेल लगती हैं। अतिक्रमण अभियान का दस्ता आते ही ढकेल संचालक अपनी-अपनी ढकेलें लेकर इधर-उधर छिपते नजर आए। ढकेल संचालक इस बात को लेकर परेशान थे कि अब वे कैसे अपनी जीविका चलाएंगे।
विज्ञापन
लोग स्वत: हटाएं अतिक्रमण, कार्रवाई से बचें: डीएम
कासगंज। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि लोग स्वयं अपने अतिक्रमण हटाएं और कार्रवाई से बचें। सड़कों पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।