फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में रही अभूतपूर्व बंदी

एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में रही अभूतपूर्व बंदी

Thu, 06 Sep 2018 10:06 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में रही अभूतपूर्व बंदी
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में रही अभूतपूर्व बंदी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। एससी एसटी एक्ट में केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधन के विरोध में सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के आह्वान पर लोगों ने बाजार बंद रखे। बाजार बंदी से जनजीवन से जुड़ी चीजों की किल्लत से लोग परेशान नजर आए। लोगों ने धरना प्रदर्शन किया, जुलूस निकाले और एक्ट के संशोधन का जमकर विरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई। बाजार बंदी के कारण प्रदर्शनकारी ही नजर आ रहे थे। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन सहित तमाम स्थानों पर चहल पहल नहीं दिखी।
विज्ञापन

सुबह से ही बंद के समर्थक बाजारों में निकल आए। लोगों ने एससी एसटी एक्ट के कानून का विरोध किया। वहीं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सुबह से ही बंद समर्थकों की टोलियां अलग अलग बाजारों में सुबह से ही विरोध करते हुए घूमने लगीं। दुकानदार बाजार बंदी का मन बनाए बैठे थे। स्वेच्छा से ही लोगों ने केंद्र सरकार के कदम का विरोध करते हुए बाजार बंद को समर्थन दिया। जिसके परिणामस्वरूप बाजार बंदी अभूतपूर्व रही। नगर के नदरई गेट, सहावर गेट, बिलराम गेट, सोरों गेट, सर्कुलर रोड, रेलवे रोड व अन्य बाजारों बंदी पूरी तरह से प्रभावी नजर आई। यहां तक दवाओं, खाद्य पदार्थों व पान की दुकानें भी बंद दिखाई दीं। सब्जी और फल दुकानदारों की दुकानें भी बंद रहीं। जिसके चलते लोगों को जरूरी सामान के लिए भी भटकना पड़ा। एक अरसे के बाद अभूतपूर्व बंदी को लेकर लोगों में चर्चाएं थीं। ज्यादातर लोग केंद्र सरकार के संशोधन के फैसले को कोसते नजर आए। सवर्ण समाज के लोगों ने पूरे शहर में बाजारों में जुलूस निकाले। गांधी मूर्ति पर सड़क पर बैठकर धरना दिया और जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम, सीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से संशोधन वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ये लोग रहे शामिल-
कासगंज। जिला मुख्यालय पर बंद प्रदर्शन के दौरान 35 संगठनों के लोगों ने हिस्सेदारी लेते हुए प्रदर्शन किया और बंद को सफल बनाया। इस दौरान क्षत्रिय समाज के विजेंद्र सिंह गौर, मनोज सोलंकी, अशोक, कबीर प्रताप, वेदवृत, व्यापार मंडल के अखिलेश अग्रवाल, सुरेश वाष्र्णेय, राजेंद्र गुप्ता, किसान यूनियन के कुलदीप पांडे व अन्य संगठनों से अतुल वार्ष्णेय, पवन चौहान, वेदवृत गुरहार, अतुल चौहान, अनुकल्प चौहान, विशाल ठाकुर, विनय उपाध्याय, विकास चौहान, विजय चौहान, चेतन सोलंकी, विक्रम सिसोधिया, अश्वनी चतुर्वेदी, अशोक गौढ़, रंजित वैस, प्रदीप चौहान, राजकुमार राघव, शैलेंद्र यदुवंशी, प्रदीप गुप्ता, विनोद शर्मा, अंकित पुढीर, धरमपाल सिंह, आशीष प्रधान, रोहित पुंढीर, हिंदू भगवा रक्षक परिवार के राहुल कुशवाह, हिमांशू राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed