{"_id":"5b48d9454f1c1b46748b4669","slug":"11531500869-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन का दावा, 29 लेखपाल काम पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन का दावा, 29 लेखपाल काम पर लौटे
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज।
शासन का लेखपालों की हड़ताल को लेकर कड़ा रुख है। लगातार हड़ताली लेखपालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिले में 29 लेखपालों के काम पर लौटने की रिपोर्ट राजस्व विभाग के सचिव को भेजी गई है, लेकिन लेखपाल संघ का कहना है कि कोई भी काम पर नहीं लौटा है।
लेखपालों की हड़ताल पर शासन ने तीन दिन पूर्व कड़ा रुख अपनाते हुए एस्मा लागू किया। इसके बाद प्रशासन ने लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। जिले भर में कुल 151 लेखपालों की तैनाती है। जिले की कासगंज, सहावर एवं पटियाली तहसीलों में तैनात 25 लेखपालों को अब तक निलंबित किया जा चुका है। इसमें लेखपाल संघ के पदाधिकारी भी शामिल हैं। 67 हड़ताली लेखपालों को नोटिस भी जारी किए गए है।
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने संयुक्त सचिव राजस्व अनुभाग को लेखपालों की हड़ताल के संबंध में की गई कार्रवाई का ब्यौरा शासन को प्रेषित किया है। जिसमें बताया गया कि 29 लेखपालों ने आंशिक हड़ताल वापस लेते हुए पदभार गृहण कर लिया है। वहीं लेखपाल संघ के जिला मंत्री विनय सक्सेना ने कहा कि सभी लेखपाल हड़ताल में शामिल हैं। कोई भी लेखपाल काम पर नहीं लौटा है। प्रशासन का दावा गलत है।