{"_id":"5b36645f4f1c1b6c4d8b949e","slug":"11530291295-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार पड़े भगवान जगन्नाथ को स्वस्थ करने में लगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार पड़े भगवान जगन्नाथ को स्वस्थ करने में लगे भक्त
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। जगन्नाथ घाट स्थित प्राचीन ठाकुर जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार से अंगराग सेवा शुरू हो गई है। अब 15 दिनों तक भगवान जगन्नाथ को स्वस्थ करने के लिए भक्तों द्वारा प्रतिदिन उन्हें सुबह-शाम अनेक प्रकार की जड़ी-बूटियों से निर्मित काढ़ा निवेदित करने के साथ मौसमी फलों का भोग लगाया जाएगा।
मान्यता है कि भीषण गर्मी में 108 घड़ों के शीतल जल से ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गुरुवार को सहस्त्रधारा स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ बीमार हो गए। जिससे प्रभु को बुखार आ गया। अब मंदिर सेवायत भगवान जगन्नाथ को स्वस्थ करने के लिए उनकी अंगराग सेवा के माध्यम से आराधना की जाती है।
15 दिन तक चलने वाली अंगराग सेवा में भगवान को प्रतिदिन गर्म पेय पदार्थों का प्रसाद निवेदित किया जाता है। जिसके बाद भगवान जगन्नाथ बुखार के रोग से मुक्त होकर पुन: अपने भक्तों को 14 जुलाई को स्वस्थ हो दर्शन देंगे।