{"_id":"5b0ac4b44f1c1ba36e8b4e00","slug":"11527432372-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत जोत रहे मामा, भांजे को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत जोत रहे मामा, भांजे को गोली मारी, गंभीर
Updated Sun, 27 May 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनशिप(मथुरा)। रिफाइनरी के गांव समस्तपुर में खेत जोत रहे मामा और भांजे को गोली मार दी गई। मामा के कमर और भांजे की जांघ में गोली लगी है। दोनों लहूलुहान होकर खेत में गिर गए। रिफाइनरी पुलिस ने परिजनों की मदद से दोनों को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया।
घायल के भाई ने आठ लोगों के खिलाफ थाना रिफाइनरी में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला जमीन की रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। थाना रिफाइनरी के गांव आजमपुर निवासी कन्हैया पुत्र रघुनाथ सिंह अपने भांजे मुकेश पुत्र भगवान सिंह के साथ गांव समस्तपुर में ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने के लिए गया था।
मामा और भांजे खेत जोत रहे थे, इसी बीच उनका ट्रैक्टर पड़ोसी के खेत की मेड़ पर चढ़ गया। इसे लेकर विवाद होने लगा। बताते हैं कि इसी विवाद में गोली चली। कमर और जांघ में गोली लगने से लहूलुहान हुए मामा, भांजे ने मोबाइल से फोन करके पुलिस को सूचना दी। परिजन भी खेत पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग खड़े हुए। रिफाइनरी पुलिस ने घायल मामा और भांजे को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया। घायल कन्हैया के भाई गंगा श्याम की तहरीर पर प्रह्लाद, नकुल, ओमप्रकाश समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसएसआई सत्यवीर सिंह ने बताया कि आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जमीन को लेकर दोनों में रंजिश चली आ रही है।