{"_id":"5af9c8a94f1c1be3408b54b5","slug":"11526319273-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपी सिपाही को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोपी सिपाही को भेजा जेल
Updated Mon, 14 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मारपीट कर पत्नी की हत्या करने के आरोपी सिपाही को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है। वही पुलिस ने सिपाही के आवास की तलाशी के दौरान लेते हुए तीन मोबाइल बरामद किए। अब पुलिस महिला कांस्टेबल और आरोपी सिपाही की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के देहात कंपाउंड निवासी सिपाही नितिन राणा ने शनिवार रात पत्नी नीतू की पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में रविवार को पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया था। सोमवार को आरोपी को जेल भेजने से पहले कोतवाली नगर पुलिस ने सिपाही के साथ उसके आवास की तलाशी कराई। कोतवाली नगर प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि तलाशी में तीन मोबाइल आवास बरामद किए गए हैं। इसमें एक मोबाइल आरोपी सिपाही और दो मृतका नीतू के है। बरामद मोबाइल से पुलिस आरोपी सिपाही और आरोपित महिला कांस्टेबल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
मायके वाले ले गए शव
एटा। पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग नीतू के शव को अपने साथ ले गए। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि महिला के शव को मायके वाले और उसके बच्चे को आरोपी सिपाही के ताऊ अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
यह था मामला
एटा। जलेसर थाने में तैनात सिपाही नितिन राणा ने शनिवार देर शाम को अपनी पत्नी नीतू राणा की मारपीट कर हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे मायके वालों ने सिपाही के एक महिला कांस्टेबल से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था। वहीं सिपाही मृतका के नाजायज संबंध होने का आरोप लगा रहा है। ऐसे में पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।