{"_id":"5accfb354f1c1b523e8b46df","slug":"11523383093-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसी कार, छात्रा समेत चार बीटेक छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में घुसी कार, छात्रा समेत चार बीटेक छात्र घायल
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। लखनऊ से दिल्ली जा रहे बीटेक छात्रों की कार चलतेट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार में सवार छात्रा समेत चारों छात्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
दिल्ली के ओखला और संगम बिहार निवासी तीन छात्र और एक छात्रा लखनऊ स्थित एक निजी विवि से बीटेक कर रहे हैं। छात्रा समेत चारों चात्र कार में सवार होकर लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। कार अबूजर (22) पुत्र अनवर चला रहा था। जबकि पीछे उसका छोटा भाई जफर (16), छात्रा
प्रियंका (21) बैठे थे। चालक की बगल की सीट पर अरबाज (22) पुत्र शाहिद बैठा था। तीनों छात्र लखनऊ में कुर्सी रोड पर रहते हैं, जबकि छात्रा गुंडवा लखनऊ में रहती है।
विज्ञापन
कार जैसी ही नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर 49वें किमी पर पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रक ने ब्रेक लगा दिए। इसके चलते तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में घुस गई। इसके चलते कार सवार चारो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। सूचना पर छात्र-छात्रा के परिजन अस्पताल पहुंचे और दिल्ली लेकर रवाना हो गए। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि छात्रों ने लिख कर दिया है कि उनकी गलती से हादसा हुआ है। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।