{"_id":"5a79e28c4f1c1b89268b89f3","slug":"11517937292-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 स्कूलों में 200 शिक्षकों की शीघ्र होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 स्कूलों में 200 शिक्षकों की शीघ्र होगी तैनाती
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
teachers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद के 50 परिषदीय स्कूलों को शीघ्र 180 विशेषज्ञ सहायक अध्यापक और 20 प्रधानाध्यापक मिलेंगे। इनके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शीघ्र ही नियुक्ति प्रक्रिया के तहत आवेदन मांग कर परीक्षा कराकर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इन शिक्षकों का चयन परिषदीय स्कूलों में ही शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों में से ही किया जाएगा।
जनपद में 50 परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा व्यवस्था के लिए चयनित किया गया है। जनपद के सभी नौ विकास खंडों में पांच-पांच स्कूल चिह्नित किए गए हैं जबकि नगर क्षेत्र से भी पंाच स्कूल चिह्नित किए गए हैं। जनपद में कुल 50 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के अंग्रेजी माध्यम के लिए चुना गया है। प्रत्येक स्कूल में एक प्रधानाध्यापक तथा तीन शिक्षकों की तैनाती की जानी है। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में वर्तमान में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को ही परीक्षा में बैठाया जाएगा।
उन्हीं शिक्षकों में से 200 शिक्षक चिह्नित किए जाएंगे। जिसमें से 180 को विशेषज्ञ सहायक अध्यापक तथा 20 को विशेषज्ञ प्रधानाध्यापक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बीएसए ने बताया कि शासनादेश के तहत शिक्षकों की परीक्षा कराकर हर हाल में 22 मार्च तक नियुक्ति देनी होगी। नवीन सत्र से 50 विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से शुरू किया जाएगा।