{"_id":"5a771bdb4f1c1bca798b7bbb","slug":"11517755355-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से आक्रोशित
Updated Sun, 04 Feb 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
भीमराव आंबेडकर।
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सदर बाजार के औरंगाबाद के आंबेडकर पार्क में लगी आंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। रविवार को क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देख लोग आक्रोशित हो गए । नई प्रतिमा लगाने के अलावा प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार के औरंगाबाद में आंबेडकर पार्क है। इस पार्क में डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। शनिवार की रात इस प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सवेरे उठे लोगों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी तो उबाल आ गया। एकत्रित हुए लोग नई प्रतिमा लगवाने की मांग करने लगे। माहौल बिगड़ने से पहले सदर बाजार पुलिस औरंगाबाद के पार्क में पहुंच गई, एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
औरंगाबाद निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र धनीराम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के बाद सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। नई प्रतिमा जल्द ही पार्क में लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन