फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   घटियारी में अवैध शस्त्र की फैक्ट्री पकड़ी

घटियारी में अवैध शस्त्र की फैक्ट्री पकड़ी

Fri, 19 Jan 2018 10:46 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
घटियारी में अवैध शस्त्र की फैक्ट्री पकड़ी
तीन जनपदों के त्रिकोण पर बनाए जा रहे थे अवैध हथियार - फोटो : अमर उजाला
कासगंज/सोरों।
विज्ञापन

सोरों पुलिस ने कटरी में तीन जनपदों के त्रिकोण के इलाके के बीच घटियारी इलाके में छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ ली। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आधा दर्जन तैयार हथियार, अधबने हथियार और उपकरण बरामद किए। एसपी ने सोरों पुलिस की सफल कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए पुरस्कार की घोषणा की।

एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गंगा की कटरी का घटियारी इलाका अलीगढ़ एवं बदायूं की सीमा से सटा है। सूचना के आधार पर सीओ बीएस वीर कुमार के नेतृत्व में कोतवाली निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने घटियारी इलाके में छापा मारा। यहां अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। यहां से दो रायफल 315 बोर, 2 बंदूक 12 बोर, दो तमंचे 315 बोर बरामद किए। वहीं पांच अधबने तमंचे, दो कारतूस, 17 खोका एवं हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से मुन्ना लाल निवासी नगला उल्फत थाना सोरों, वीरेंद्र लोधी निवासी ग्राम कोलिया थाना बागवाला एटा, सर्वेश कुमार निवासी खिरकवारी थाना गुन्नौर जनपद संबल एवं हाकिम पुत्र यादराम निवासी ग्राम खुकरईया थाना सहसवान, बदायूं को गिरफ्तार किया। आरोपी कासगंज, अलीगढ़, बदायूं, एटा के अपराधियों को अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। वहीं एक आरोपी मुन्नालाल है फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने सोरों पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हिस्ट्रीशीटर हैं आरोपी
कासगंज। अवैध हथियार बनाने के आरोपी वीरेंद्र लोधी को बिल्ला नाम से जाना जाता है। वीरेंद्र पर आधा दर्जन मामले आयुध अधिनियम एवं आबकारी एक्ट में दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी हाकिम सिंह सहसवान जनपद बदायूं का रहने वाला है। इस पर 11 मामले दर्ज हैं। इसमें चोरी, अवैध हथियार बनाने एवं मादक द्रव्य अधिनियम के मामले हैं। हाकिम सिंह की सहसवान थाने में हिस्ट्रीशीट खुली है। पुलिस सर्वेश के आपराधिक इतिहास की संबल जनपद से जानकारी कर रही है।



जनवरी में मिली तीसरी सफलता
कासगंज। थाना सोरों पुलिस को विगत एक सप्ताह में अवैध हथियार के मामले में तीसरी बड़ी सफलता मिली है। इससे पहले दो जनवरी को गोरहा नहर मार्ग पर चेकिंग के दौरान राजस्थान के एक युवक को आधा दर्जन तमंचों के साथ गिरफ्तार किया गया था। वहीं 10 जनवरी को कटरी में छापा मारकर अवैध हथियार की फैक्ट्री संचालित करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दर्जनभर हथियार बरामद किए गए थ। इन हथियारों में पिस्टल, रिवॉल्वर, तमंचा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed