फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बोरिंग की ढाय में दबे युवक की मौत, सदमे में बाप भी चल बसा

बोरिंग की ढाय में दबे युवक की मौत, सदमे में बाप भी चल बसा

Fri, 12 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बोरिंग की ढाय में दबे युवक की मौत, सदमे में बाप भी चल बसा
मौत - फोटो : अमर उजाला
पटियाली।  तहसील क्षेत्र के जारी गांव में शुक्रवार को अपराह्न के समय बोरिंग को सही करने उतरे ग्रामीण युवक की ढाय में दबकर मौत हो गई, जबकि उसका भाई बाल बाल बच गया। पुत्र की मौत के गम में पिता को भी हार्टअटैक आ और उसकी भी मौत हो गई। पति और पुत्र की मौत की भनक लगते ही मां को भी हार्टअटैक आ गया। उसे पटियाली के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चार घंटे की कवायद के बाद ढाय में दबे युवक के शव को बाहर निकाला गया। इस घटना से पूरे इलाके में गम का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


यह दुर्घटना शुक्रवार को अपराह्न दो बजे हुई। जब किसान जगन्नाथ के खेत में पंप की बोरिंग में खराबी आ गई थी। वह अपने पुत्र संजू 20 वर्ष एवं शुभम 16 वर्ष के साथ खेत पर पहुंचा। बोरिंग को सही करने के लिए संजू करीब 20 फुट गहरे बोरिंग में नीचे उतर गया। वह बोरिंग के बीच से मिट्टी को खोदकर शुभम को दे रहा था और शुभम मिट्टी को बाहर फेंक रहा था। पिता नलकूप के बोरिंग पास बाहर बैठे थे।
विज्ञापन



अचानक दो बजे के आसपास नलकूप की ढाय धसक गई। शुभम तो ऊपर निकल आया, लेकिन संजू ढाय के नीचे दब गया। शुभम जगन्नाथ के चिल्लाने पर आस पास के खेतों के लोग भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर संजू को निकालने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन बोरिंग की गहराई ज्यादा होने पर सफलता नहीं मिली। ग्रामीण अपने प्रयास करते रहे। करीब 3 बजे प्रशासन को मामले की जानकारी हुई तो एसडीएम पटियाली धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार प्रवीन कुमार, सिकंदपुर वैश्य थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल ही जेसीबी मशीन को बुलाया गया। पहले एक जेसीबी मशीन मौके पर पह।ुंची, लेकिन जेसीबी से खुदाई के दौरान और मिट्टी का धसकना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल ही दूसरी जेसीबी मशीन बुलाई गई। दोनों मशीनों से बोरिंग की खुदाई की गई। करीब 4 घंटे की कवायद के बाद संजू के शव को बाहर निकाला जा सका। एंबुलेंस से संजू के शव को चिकित्सालय ले जाया गया। जहां संजू को मृत घोषित कर दिया। इससे पूर्व पिता जगन्नाथ को हार्ट अटैक आ गया और पटियाली के चिकित्सालय पहुंचने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया।


इस मामले की भनक मां मुन्नी देवी को हुई तो उनकी भी हालत बिगड़ गई और उन्हें भी गंभीर अवस्था में पटियाली के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सीएमओ सहित अन्य चिकित्सकों की देखरेख में मां का उपचार चल रहा था। इस दुर्घटना को लेकर जारी गांव और आस पास के गांव में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed