{"_id":"5a54ff4a4f1c1bee6a8b88e0","slug":"11515519818-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों डूबने के बाद विकास अधिकारी का घेरा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों डूबने के बाद विकास अधिकारी का घेरा घर
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। लाखों रुपये कमेटी में डूब जाने के बाद मंगलवार सुबह पीड़ितों ने एलआईसी के विकास अधिकारी के घर का घेराव कर लिया। इस बीच सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस उन्हें थाने ले गई। लोगों ने पुलिस को बताया कि कमेटी के नाम पर लाखों रुपये दिए थे, लेकिन अब रुपया वापस नहीं हो रहा है। वहीं जब पुलिस ने मामला दर्ज कराए जाने की बात कही तो समाचार लिखे जाने तक किसी ने भी तहरीर नहीं दी थी।
एलआईसी में विकास अधिकारी के पद पर तैनात करहल रोड बाईपास निवासी एक व्यक्ति ने कई लोगों से कमेटी के नाम पर लाखों रुपये जमा कराए थे। काफी समय तक मुनाफा दिया जाता रहा, लेकिन इसी बीच अचानक से विकास अधिकारी लोगों को रुपये देने के नाम पर टरकाने लगे। कई दिनों चक्कर लगाने के बाद भी जब लोगों को रुपया निकलता नहीं दिखा, तो मंगलवार सुबह करीब एक सैकड़ा से अधिक लोग बाईपास रोड स्थित आवास पर पहुंच गए। घर का घेराव कर रुपया लौटाने की मांग करने लगे। घर के बाहर लोगों के जमा होने के बाद विकास अधिकारी ने थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें लेकर थाने आ गई।
वहां लोगों ने कमेटी में जमा किए गए लाखों रुपये लौटाए जाने की बात कही। इस दौरान कई लोगों ने अकेले में बात कर रुपये के लेनदेन को लेकर संपर्क साधा, लेकिन जब पुलिस ने कार्रवाई किए जाने की बात कहते हुए मुकद्मा पंजीकृत कराने की बात कही। तो सभी लेनदारों ने हाथ पीछे खींच लिए। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। वहीं विकास अधिकारी थाने में बैठे हुए थे।