{"_id":"5a033fef4f1c1bd0408b56a5","slug":"11510162415-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 नवबंर को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 नवबंर को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। निकाय चुनाव के लिए बुधवार को जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान से संबंधित जानकारी दी और व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी /जिला मजिस्ट्रेट आरपी सिंह ने कहा कि यह छोटा लेकिन महत्वपूर्ण और संवेदनशील चुनाव है। जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन नहीं होना चाहिए। मतदान केंद्रों पर नियमित भ्रमण कर क्षेत्र पर कड़ी नजर रखें। 11 नवबंर को चेक लिस्ट के साथ वाहन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। मतदान से पूर्व केंद्रों की व्यवस्थाओं को पूरी तरह से चेक कर लें।
मतदान केंद्रों पर प्रकाश, रसोई, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था पूर्ण हो। 21 नवंबर को श्री गणेश इंटर कालेज से मतदान पार्टियां रवाना होंगी। उस समय यह देख लें की पीठासीन अधिकारियों ने अपनी मतदान सामग्री सूची के अनुसार प्राप्त कर ली है। रात को मतदान केंद्रों पर जाकर कर्मिकों की उपस्थिति चेक कर लें। वहीं उन्हें आयोग द्वारा निर्धारित मानदेय उपलब्ध करा दें। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी किसी का अतिथ्य स्वीकार न करे। 22 नवंबर को ठीक सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू करा दें। सायं 5 बजे तक मतदान निरंतर चलेगा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराएं। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ मतदान के दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निरंतर भ्रमण पर रहेंगे। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी है। थानों में असलाह जमा कराए जा रहे हैं। किसी के दबाव में कार्य न करें। बैठक में प्रभारी निर्वाचन कार्मिक सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, एडीएम न्यायिक मनीष कुमार, एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।