फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एक्सप्रेसवे पर वोल्वो पलटी, 50 यात्री घायल

एक्सप्रेसवे पर वोल्वो पलटी, 50 यात्री घायल

Thu, 26 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर वोल्वो पलटी, 50 यात्री घायल
पलटी वोल्वो - फोटो : amar ujala
आसपास के ध्यानार्थ
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वोल्वो बस पलटी

करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात करीब नौ बजे दिल्ली से छठ पूजा के लिए बिहार जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस में सवार 50 से अधिक घायलों को उपचार के लिए सैफई भेजा गया है। इसमें से की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बुधवार की रात करीब 9.30 बजे वोल्वो बस संख्या यूपी 17 एटी 0743 का चालक दिल्ली से सवारियां लेकर बिहार छठ पूजा के लिए जा रहा था। बस में 75 से अधिक लोग सवार थे। चालक जब बस लेकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना करहल क्षेत्र में गांव सेवारामपुर कंझरा के समीप पहुंचा।
विज्ञापन


तभी सड़क पर गायों के झुंड को बचाने के प्रयास में बस पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। इस गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बस पलटने की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद कई थानों की फोर्स मौके पर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलोें को बस से बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने 108 एंबुलेेस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सैफई के लिए रवाना किया गया। मामूली रूप से घायलों ने पुलिस को बताया कि वह छठ पूजा के लिए बिहार जा रहे थे। रात होने की वजह से बस में अधिकतर सवारियां सो रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed