फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कढ़ी में गिरी छिपकली, छह बीमार

कढ़ी में गिरी छिपकली, छह बीमार

Mon, 02 Oct 2017 11:36 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
कढ़ी में गिरी छिपकली, छह बीमार
lizard
कासगंज।
विज्ञापन

ग्राम किशोरपुर में बेसन की कढ़ी में छिपकली गिर जाने से आधा दर्जन लोग बीमार हो गए। जिससे परिवार में अफरातफरी मच गई। सभी पीड़ितों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के उपचार के बाद राहत मिल सकी।
रमेश चंद्र के घर में खुले में बेसन की कढ़ी बनाई जा रही थी। इसी बीच उसमें छिपकली आकर गिर पड़ी। जिसका किसी को पता नहीं चल सका। लोगों ने जब भोजन किया तो कढ़ी विषेली हो जाने से उनकी हालत बिगडने लगी। इसके बाद देखा गया कि कढ़ी में छिपकली पड़ी हुई है। छिपकली देखते ही परिवारीजनों के होश उड़ गए। कढ़ी खाने सेेरमेश चंद्र उनकी पत्नी मौहरश्री, पुत्र विनोद, बतौशो देवी पत्नी ख्याली राम, राममूर्ति पत्नी मानपाल, पारस पुत्र मानपाल आदि की हालत बिगड़ गई। इन सभी लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों को मामले की जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कर लिया। पीड़ितों को ग्लूकोज की बोतल आदि चढा़ई गई। इसके बाद उन्हें राहत मिल पाई। हालत सुधरने के बाद सभी पीड़ितों को चिकित्सकों ने अस्पताल से रिलीव कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व में भ्ीा होती रही हैं घटनाएं
कासगंज। जनपद में फूड प्वाइजनिंग का यह पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं होती रही है। नगर के दुर्गा कालोनी में ही एक बालक की मौत हो चुकी है, जबिक परिवार के चार सदस्य बीमार पड़ चुके हैं। इसके अलावा सहावर क्षेत्र में तीन दर्जन बाराती,बीमार पड़ चुके है। सोरों, आमापुर आदि क्षेत्रों मे भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजन पकाते समय सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। भोजन को हमेशा ढककर पकाना चाहिए। खुले हुए भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। ताकि इसके घातक परिणामों से बचा जा सके-डा. रंगजीदुवे सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed