{"_id":"59a700864f1c1bf4278b47fa","slug":"11504116870-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे से तीन घंटे ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे से तीन घंटे ठप रहा यातायात
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद लगा जाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/घिरोर। थाना क्षेत्र घिरोर के कोसमा चौराहे के समीप बुधवार की सुबह दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे से करीब तीन घंटे तक घिरोर-करहल मार्ग पर यातायात ठप रहा। ट्रकों को हटवाने के बाद आवागमन शुरू हो सका।
कोसमा चौराहे के समीप बुधवार की सुबह करीब सात बजे दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम उठे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ लग गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल ट्रक चालकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
वहां से गंभीर हालत में दोनों को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान ट्रक चालक चांद खान (33) निवासी गांव रसूलपुर थाना करेली इलाहाबाद की मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक चालक सतीश कुमार निवासी गांव कठौर थाना बारामऊ झारखंड की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, हादसे के बाद करीब तीन घंटा तक सड़क पर यातायात ठप रहा। सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने ट्रकों को हटवाया। इसके बाग आवागमन सुचारू हो सका।