{"_id":"59799cb84f1c1b9e3d8b45ba","slug":"11501142200-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षार्थियों की अवकाश में चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षार्थियों की अवकाश में चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। आगरा संभाग के 36 केंद्रीय विद्यालयों का तीन दिवसीय प्राचार्य सम्मेलन बुधवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में शुरू हुआ। पहले दिन शैक्षणिक सत्र में किए जाने वाले परिवर्तन पर चर्चा की गई। इसमें शरद और शीत ऋतु के अवकाश में 10वीं और 12वीं के छात्रों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाने पर विचार किया गया।
केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 के प्राचार्य डा. हितेंद्र सिंह ने बताया कि सम्मेलन में मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय और केंद्रीय विद्यालयाें की ओर से स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। पहले दिन 10वीं में बोर्ड परीक्षा के संबंध में जारी नीति पर प्रधानाचार्यों ने अपने विचार रखे। इसके बाद आगरा संभाग के सभी विद्यालयों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया। इस वर्ष बेहतर परीक्षा परिणाम देने के लिए 13 प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया।
गुरुवार को वित्तीय एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। 28 जुलाई को खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए इस साल की नीति निर्धारित की जाएगी। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आगरा संभाग के सहायक उपायुक्त वाई. अरुण कुमार ने किया। केवी-2 के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में रोहित सक्सेना, कल्पना उपाध्याय, भरत सिंह, हर्ष शर्मा, मुनीश कुमार, आदि मौजूद रहे।