{"_id":"596fa6444f1c1b834a8b47f5","slug":"11500489284-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 13 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 13 अक्तूबर को
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 83 वें दीक्षांत समारोह की तिथि घोषित कर दी गई है। 13 अक्तूबर 2017 को समारोह आयोजित होगा। कुलाधिपति (राज्यपाल) ने सहमति प्रदान कर दी है।
कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने बुधवार को विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित अतिथि गृह में संस्थानों के निदेशक, विभागाध्यक्षों और स्थायी शिक्षकों के साथ बैठक कर दीक्षांत समारोह के बारे में जानकारी दी।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि इस बार विश्वविद्यालय के टॉपर्स की कापियां सार्वजनिक करने की योजना बनाई गई है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं की कापियां स्कैन कराकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
वर्ष 2016 में चार दिसंबर को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। मेडल के वितरण पर अभिभावकों ने सवाल खड़े किए थे। कई बार मेडल लिस्ट में संशोधन भी किया गया था। इस बार सारी चीजें पारदर्शी रखने की योजना है।
बैठक में प्रो. सुगम आनंद, प्रो. राजेश धाकरे, प्रो. पीएन सक्सेना, प्रो. विनीता सिंह, प्रो. दीपमाला, प्रो. प्रदीप श्रीधर आदि मौजूद रहे।
शैक्षणिक भ्रमण का अनुभव साझा किया
कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने बैठक में लंदन के शैक्षणिक भ्रमण का अनुभव भी साझा किया। बताया कि वहां के विश्वविद्यालयाें में सभी घटक संगठित होकर काम करते हैं। उपलब्ध संसाधनों का भरपूर उपयोग करते हैं।