{"_id":"595552c34f1c1b4e228b48ca","slug":"11498763971-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया की कभी हां, कभी न ने घटाए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया की कभी हां, कभी न ने घटाए यात्री
Updated Fri, 30 Jun 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : air india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मांग कर रहे आगरा में एक मात्र घरेलू उड़ान भी ठीक से संचालित नहीं हो पा रही है। एयर इंडिया कभी हां तो कभी न कर वाराणसी-आगरा-खुजराहो फ्लाइट को बंद कर देती है, जिससे हवाई यात्रियों की संख्या में 99 फीसदी तक की कमी एक साल में दर्ज की गई है। अप्रैल के पहले सप्ताह में उड़ान बंद कर एयर इंडिया ने अचानक ही तीन जून को फ्लाइट शुरू कर दी, जिसका न तो प्रचार किया गया और न ही किसी टूर आपरेटर को जानकारी दी गई।
खेरिया के सिविल टर्मिनल से आगरा में एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-406 संचालित हो रही है। यह सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को आ रही है। इस फ्लाइट को कभी भी शुरू कर देने और कभी भी बंद करने के फैसले का असर यात्रियों की संख्या पर पड़ा है। मार्च की रिपोर्ट में स्पष्ट है कि इस साल मार्च में 491 यात्री आगरा आए, जबकि बीते साल यह आंकड़ा 1591 था।
अप्रैल में अचानक फ्लाइट बंद करने से केवल आठ यात्री आए, जबकि बीते साल यह संख्या 1021 थी। यही नहीं, आगरा में साल अप्रैल 2017 में कुल छह उड़ानें आईं, जबकि 2016 में अप्रैल के महीने में 34 फ्लाइट उतरीं। अप्रैल में आठ अंतर्राष्ट्रीय चार्टर भी उतरे।
विज्ञापन
घरेलू एयरपोर्ट में सबसे आखिरी पायदान पर आगरा
एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा देश के इंटरनेशनल और घरेलू हवाई अड्डों पर कस्टमर सेटिस्फेक्शन इंडेक्स यानी सीएसआई कराया गया, जिसमें आगरा 54 हवाई अड्डों में आखिरी पायदान पर रहा। आगरा की रेटिंग साल 2014 में जहां 3.90 थी, वहीं 2015 में यह 2.20 रही। साल 2016 में यह 3.78 रही। देश के सभी हवाई अड्डों का औसत 4.25 पर था, जो आगरा को मिले अंकों से कहीं ज्यादा रहा। पंतनगर, डिब्रूगढ़, दीमापुर, ग्वालियर, इंफाल, बेलगाम, जबलपुर, गोरखपुर, पोरबंदर, अगाट्टी, लेह और लीलाबाड़ी जैसे शहरों के एयरपोर्ट आगरा से बेहतर निकले और ज्यादा अंक पा सके। ग्राहकों के लिए जरूरी सुविधाओं में आगरा में एटीएम, वाईफाई, बिजनेस लाउंज, सफाई और खानपान की सुविधा नहीं मिली।
स्टेट्स के काम आ रही हवाई अड्डा सलाहकार समिति
खेरिया एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए मंत्रालय ने सलाहकार समिति गठित की है, लेकिन इसके सदस्यों में ज्यादातर के लिए यह स्टेट्स सिंबल ही बनी हुई है। समिति एयरपोर्ट को लेकर कोई काम नहीं करा पाई, हालांकि इसकी बैठकें दो, तीन बार हो चुकी हैं, लेकिन सिविल टर्मिनल से लेकर यात्री सुविधाओं पर कोई ठोस काम नहीं हो पाया।
आज छावनी स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान
आगरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा संघर्ष समिति शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। शहर में इसके बाद कई स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलेगा, जिसमें ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एमजी रोड आदि पर भी अभियान चलाया जाएगा।
99.2 फीसदी पर्यटकों की अप्रैल में आई कमी
8 पर्यटक अप्रैल के महीने में आए खेरिया
1021 यात्री आए थे बीते साल अप्रैल में
491 यात्री आए इस साल मार्च में
1591 यात्री आए बीते साल मार्च में