{"_id":"6888af5719515c30b404df3a","slug":"114-year-old-queen-library-reopens-in-agra-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: 114 साल पुरानी लाइब्रेरी फिर से शुरू...राज्यपाल करेंगी लोकार्पण, 100 नए सदस्य बने; इतना देना होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: 114 साल पुरानी लाइब्रेरी फिर से शुरू...राज्यपाल करेंगी लोकार्पण, 100 नए सदस्य बने; इतना देना होगा शुल्क
Tue, 29 Jul 2025 04:55 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 29 Jul 2025 04:55 PM IST
सार
लाइब्रेरी के लिए हर माह केवल 80 रुपये सदस्यता शुल्क है। सीएसआर फंड से यहां बुक स्टोर भी है, जहां कम दामों पर किताबें और स्टेशनरी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
क्वीन मैरी लाइब्रेरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सदर बाजार स्थित क्वीन मैरी लाइब्रेरी अब बदले हुए रंगरूप में नजर आ रही है। आगरा स्मार्ट सिटी की ओर से 3.25 करोड़ रुपये खर्च कर लाइब्रेरी का कायाकल्प किया गया है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 30 जुलाई को लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगी। 114 साल पुरानी लाइब्रेरी फिर से शुरू होने पर 100 नए सदस्य बन चुके हैं। हर माह सिर्फ 80 रुपये का शुल्क यहां रखी सात हजार से ज्यादा पुस्तकें पढ़ने और ई-लाइब्रेरी की सुविधा के लिए चुकाना होगा।
सोमवार को इस लाइब्रेरी के लोकार्पण के लिए आमंत्रणपत्र का विमोचन किया गया। छावनी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. पंकज महेंद्रू और डॉ. रेनू महेंद्रू के साथ आगरा स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि राज्यपाल 30 जुलाई की शाम को लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगी।

Trending Videos
आगरा स्मार्ट सिटी ने जर्जर हो चुकी लाइब्रेरी को 3.25 करोड़ रुपये खर्च कर बदला है। छत, टाइल्स फ्लोरिंग के साथ पूरा भवन एयर कंडीशन किया गया है। दो रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए हैं। वहीं लाइब्रेरी के संचालन के लिए पीपीपी मॉडल अपनाते हुए परिसर में रेस्टोरेंट और कैफेटेरिया बनाया गया है।
लाइब्रेरी में एक साथ 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था
लोकार्पण से पहले क्वीन मैरी लाइब्रेरी में 100 नए सदस्य जुड़ चुके हैं। डॉ. महेंद्रू ने बताया कि लाइब्रेरी में एक साथ 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, जबकि ई-लाइब्रेरी के लिए 18 क्यूबिकल बनाए गए हैं।
हर माह केवल 80 रुपये सदस्यता शुल्क है। सीएसआर फंड से यहां बुक स्टोर भी है, जहां कम दामों पर किताबें और स्टेशनरी उपलब्ध होगी। यहां 7000 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं, जिनमें यूपीएससी, नीट, जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी विशेष पुस्तकें शामिल हैं।