फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   लोकसभा चुनाव: सक्रिय हुआ प्रशासन, 12 जोन में बांटा जिला

लोकसभा चुनाव: सक्रिय हुआ प्रशासन, 12 जोन में बांटा जिला

Thu, 07 Mar 2019 10:43 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव: सक्रिय हुआ प्रशासन, 12 जोन में बांटा जिला
लोकसभा चुनाव: सक्रिय हुआ प्रशासन, 12 जोन में बांटा जिला - फोटो : अमर उजाला
एटा। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। प्रशासन ने चुनाव की तैयारियों को शुरू करते हुए जिले को 12 जोन में बांट दिया है। इसके लिए हर जोन में अधिकारियों की जिम्मेदारियों को तय करते हुए तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हर विस क्षेत्र में तीन-तीन जोन
जिले में प्रशासन ने एटा, अलीगंज, मारहरा और जलेसर विस क्षेत्र में तीन-तीन जोन बनाए हैं। हर जोन में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट को जिम्मा सौंपा गया है। जोनल मजिस्ट्रेट चुनाव के दौरान हर गतिविधि पर पूरी नजर रखेंगे।
विज्ञापन

137 सेक्टरों में किया गया विभाजन
चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने जिले में 137 सेक्टर बनाए हैं। जिनमें मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके तहत अलीगंज विस क्षेत्र में 40, एटा विस क्षेत्र में 30, मारहरा विस क्षेत्र में 32 और जलेसर विस क्षेत्र में 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग की नजर में अहम है एटा
चुनावों को लेकर एटा जिला निर्वाचन आयोग की दृष्टि में अहम भूमिका रखता है। पुराने समय में जिले में चुनावों के दौरान हुए घटना क्रमों को देखते हुए आयोग जिले को संवेदनशील जिला मानता है। वहीं जिले का अलीगंज विस क्षेत्र भी संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया जाता है।
अधिकारियों को जिम्मेदारी निभाने के निर्देश
जिला प्रशासन जल्द ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण शुरू कराने की तैयारी में है। इसके साथ ही हर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी और डीएम ने साफ कर दिया है कि चुनावी कार्य में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं करेंगे।
लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। जिले में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। जल्द ही इनका प्रशिक्षण कराया जाएगा। चुनाव कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।
केशव कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी एटा



आचार संहिता प्रभावी होते ही हटेगी प्रचार सामग्री
एटा। लोकसभा चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है लेकिन जिला प्रशासन तैयारियों में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता। इसके चलते ही जिला प्रशासन ने भी आदर्श आचार संहिता अनुपालन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभी से ही जगह-जगह लगीं राजनीतिक प्रचार सामग्रियों को चिह्नित किया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव को लेकर जल्द ही अधिसूचना लागू होने की संभावनाएं हैं। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी और एडीएम वित्त/राजस्व केशव कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे में सरकारी संपत्तियों से, 48 घंटे में लोक संपत्ति बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क से और 72 घंटे में सभी निजी संपत्तियों से राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री हटा ली जाएगी। इनको चिह्नित किया जा रहा है। वहीं किसी भी प्रकार का आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बाइक, आटो रिक्शा भी दायरे में
एडीएम केशव कुमार ने बताया कि चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा प्रचार में निकलने वाले काफिले में 12 वाहन शामिल हों सकेंगे। इनमें बाइक और आटोरिक्शा भी शामिल होंगे। इनके लिए अलग से अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed