{"_id":"6a8d20b0f3e5171f2c067d26","slug":"damaged-sewer-line-30-feet-underground-causes-overflow-in-agra-housing-colony-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन से सीवर का संकट: 30 फीट नीचे फटी पुरानी लाइन, सेक्टर-3 में काम तेज, जानें कब मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन से सीवर का संकट: 30 फीट नीचे फटी पुरानी लाइन, सेक्टर-3 में काम तेज, जानें कब मिलेगी राहत
Tue, 25 Aug 2026 10:27 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:27 AM IST
सार
आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-3 में 30 फीट नीचे पड़ी पुरानी सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से सेक्टर-6D तक सीवर उफन रहा है। करीब 100 फीट लाइन को ट्रेंचलेस तकनीक से बदला जा रहा है।
विज्ञापन
सेक्टर-3 में टूटी सीवर लाइन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-3 में टूटी सीवर लाइन के कारण कई सेक्टरों में सड़कों और गलियों में सीवर उफना रहा है। ग्वाल पैलेस होटल के सामने 30 फीट नीचे पड़ी पुरानी सीवर लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। करीब 100 फीट तक सीवर लाइन को ट्रेंचलेस तरीके से बदला जा रहा है, जो बृहस्पतिवार तक पूरा हो जाएगा। इस लाइन की मरम्मत के कारण ही सेक्टर-6 डी तक के इलाके में सीवर की समस्या बनी हुई है।
सेक्टर 3 के पार्षद संजू सिकरवार ने बताया कि ग्वाल पैलेस होटल के ठीक सामने 15 दिन पहले सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। सेक्टर चार पुलिस चौकी के सामने धंसी सड़क वाली सीवर लाइन ही एक किमी. आगे आकर क्षतिग्रस्त हुई है। जलकल विभाग से शिकायत के बाद यहां मरम्मत का काम शुरू किया गया, लेकिन बारिश के कारण देरी हो रही है।
लाइन बदल रही एजेंसी वीए टेक वबाग के प्रोजेक्ट मैनेजर तनवीर शर्मा ने बताया कि यह 30 साल पुरानी लाइन है, जो जगह-जगह से टूट रही है। इसकी लीकेज के कारण कई जगह सड़कें धंस चुकी हैं, जबकि 150 फीट लाइन सेक्टर चार मोड़ पर और करीब 100 फीट लाइन यहां डाली गई है। बृहस्पतिवार से यह लाइन चालू होने की उम्मीद है। यह लाइन शुरू होते ही आवास विकास कॉलोनी में इससे जुड़े इलाकों में सीवर उफनाने की समस्या दूर हो जाएगी।