फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Killed in Separate Road Accidents in Agra’s Khandoli Area

दर्दनाक हादसा: 8 साल के मासूम समेत बाइक सवार युवक की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Tue, 25 Aug 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 10:13 AM IST
सार

आगरा के खंदौली क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में आठ वर्षीय बच्चे और बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पहला हादसा सड़क पार करते समय ऑटो की टक्कर से हुआ। दूसरे हादसे में रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसों में शामिल वाहनों को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
Two Killed in Separate Road Accidents in Agra’s Khandoli Area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली  थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में आठ वर्षीय मासूम सहित बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसों के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पहला हादसा नगला हरसुख गांव के पास हुआ। गांव निवासी सतीश का आठ वर्षीय पुत्र नवीन रविवार की शाम सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मुड़ी की ओर से आ रहे ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरा हादसा थाना क्षेत्र में प्रकाश कोल्ड स्टोरेज के सामने रविवार की रात करीब 10 बजे हुआ। हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव पोरा निवासी अभिलाष अपने साले के बेटे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के बाद वह बाइक से घर सिकंदराराऊ लौट रहा था। प्रकाश कोल्ड स्टोरेज के सामने पहुंचते ही हाथरस की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अभिलाष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों हादसों में शामिल वाहनों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed