{"_id":"5c72addebdec224c74121c33","slug":"111551019486-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाना में सड़कों पर उतरे व्यापारी, बाजार बंद, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाना में सड़कों पर उतरे व्यापारी, बाजार बंद, धरना दिया
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। बरसाना पुलिस के खिलाफ सोमवार को व्यापारी सड़कों पर आ गए। बाजार बंद कर दिया। मुख्य बाजार में धरना-प्रदर्शन किया गया। यह आक्रोश सराफ को उठाकर थाना बरसाना में ले जाने पर फैला। तीन घंटे तक धरने पर जमे आक्रोशित व्यापारियों को मनाने के लिए प्रभारी निरीक्षक पहुंचे। पुलिस के समझाने पर व्यापारी मान गए और बाजार खुल गया।
72 साल की महिला ने बरसाना थाने में शिकायत की कि सराफ उनकी जमीन पर कब्जा करा रहा है। बरसाना पुलिस तत्काल कदम उठाते हुए सराफ को उठाकर थाने ले आई। सराफ को उठाने से व्यापारियों में उबाल आ गया। शुक्रवार की रात व्यापारी एकत्रित होकर थाने पहुंचे और सराफ को थाने से ले आए। रविवार को एक बार फिर व्यापारियों को जानकारी मिली कि पुलिस इस मामले में और कार्रवाई करने जा रही है। इस पर व्यापारियों में उबाल आ गया।
सड़कों पर उतरे व्यापारियों ने बरसाना के बाजार को बंद कराकर मुख्य बाजार में धरना शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ व्यापारी नारेबाजी करते रहे। तीन घंटे तक जमे इन व्यापारियों के गुस्से को शांत करने के लिए प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक धरनास्थल पहुंचे। यहां पर व्यापारियों और पुलिस के मध्य बातचीत हुई। पुलिस ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे तो व्यापारी मान गए। तीन घंटे से बंद बाजार की दुकानें खुल गईं।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेश गौड़, भाजपा नेता नंदन लाल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, महेंद्र अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, नरेश चंद अग्रवाल, डॉ. सुभाष तोमर, राधेश्याम और श्याम सेठ व्यापारी मौजूद रहे।