फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पहली बार हर परीक्षा केंद्र पर होगी स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती

पहली बार हर परीक्षा केंद्र पर होगी स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती

Thu, 31 Jan 2019 08:58 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 31 Jan 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
पहली बार हर परीक्षा केंद्र पर होगी स्टेटिक मजिस्ट्रेट की  तैनाती
डेमाे - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार एक केंद्र पर तीन-तीन अधिकारियों को तैनात करने का निर्णय लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद सभी 101 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


सात फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिलाधिकारी स्वयं तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। डीआईओएस ने जिले के 101 परीक्षा केंद्रों में से 22 केंद्रों को अति संवेदनशील तथा 21 को संवेदनशील घोषित किया था। इन सभी 43 केंद्रों पर पूर्व में स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए गए थे।
विज्ञापन


गुरुवार को जिलाधिकारी ने डीआईओएस बुलाकर परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की। डीएम प्रदीप कुमार ने निर्देश दिए कि केवल 43 पर ही नहीं सभी 101 केंद्रों पर आज ही स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी जाए। डीएम के निर्देश के बाद आनन-फानन में गुरुवार को ही डीआईओएस ने सभी छूटे 58 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह जोनल और 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी करेंगे निगरानी
यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी के लिए छह जोनल मजिस्ट्रेट तथा 24 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। ये मजिस्ट्रेट न केवल परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे बल्कि यहां लगाए गए मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों की गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे।


69861 परीक्षार्थी शामिल होंगे परीक्षा में
सात फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में हाईस्कूल के 36740 तथा इंटरमीडिएट के 33121 परीक्षार्थी परीक्षा देने जा रहे हैं। सभी 101 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा चुकी हैं।

परीक्षा की तैयारी एक नजर में
हाईस्कूल परीक्षार्थी - 36740
इंटरमीडिएट परीक्षार्थी - 33121
कुल परीक्षा केंद्र- 101
केंद्र व्यवस्थापक- 101
अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक- 100
स्टेटिक मजिस्ट्रेट- 101
सेक्टर मजिस्ट्रेट- 24
जोनल मजिस्ट्रेट- 06
सचलदल- 06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed