{"_id":"5c1bc3dabdec22571f2ece71","slug":"111545323482-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में लापरवाही बरतना व ग्रामीणों से न मिलना ग्राम विकास अधिकारी को महंगा पड़ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला विकास अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया। साथ ही खंड विकास अधिकारी घिरोर को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत बुर्रा में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर विजेंद्र सिंह की तैनाती है। गांव में न तो शौचालयों का निर्माण मानक के अनुसार कराया गया है और न ही अन्य विकास कार्यों पर ध्यान दिया गया। ग्रामीणों द्वारा विकास कार्यों से संबंधित आज तक जितनी भी शिकायतें हुईं, उनके निस्तारण में भी ग्राम विकास अधिकारी ने रुचि नहीं ली।
ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी द्वारा गांव में भ्रमण न करने की शिकायत भी की। इस पर मुख्य विकास अधिकारी कपिल सिंह के आदेश पर जिला विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी विजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उन्हें घिरोर ब्लॉक में संबद्ध किया गया है। साथ ही बीडीओ घिरोर अनिरुद्ध कुमार को जांच अधिकारी नामित कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।