फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   महिला ने दो बच्चों सहित खुद को किया आग के हवाले, मौत

महिला ने दो बच्चों सहित खुद को किया आग के हवाले, मौत

Wed, 26 Sep 2018 11:06 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
महिला ने दो बच्चों सहित खुद को किया आग के हवाले, मौत
महिला ने दो बच्चों सहित खुद को किया आग के हवाले, मौत - फोटो : अमर उजाला
सहावर (कासगंज)। गांव हीरापुर में बुधवार को एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली जिससे महिला और दोनों बच्चों की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने मकान के दरवाजा की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आत्महत्या के पीछे पति की पहली पत्नी के बच्चों को लेकर परवरिश से जुड़ा विवाद बताया गया। हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना का शिकार महिला मिथलेश (40) पत्नी बॉबी बंजारा एवं उसकी पुत्री उजाला (4), पुत्र हनी डेढ़ वर्ष हुआ। जानकारी के मुताबिक महिला अपने दोनों बच्चों के साथ घर में अकेली थी। उसका पति बॉबी बंजारा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कपड़े की फेरी का काम करता है। वह भी घर पर मौजूद नहीं था। सुबह के समय मिथलेश ने अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर केरोसिन डालकर आग लगा ली। घर का मुख्य दरवाजा और जीने के दरवाजे अंदर से बंद थे। आत्महत्या के काफी देर बाद पास के ही एक स्कूल में लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा तो कुंडी बजाकर आवाज लगाई, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद घर की छत पर चढ़कर देखा गया तो कमरे के बाहर महिला और बच्चे जले हुए थे। ग्रामीण दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे, लेकिन तीनों बुरी तरह से जले हुए थे। मिथलेश और हनी की सांसे थम चुकीं थीं। उजाला की लोगों ने सांस चलती देखी तो वे उसे सहावर के चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस अभी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंची है, लेकिन प्रथम दृष्टतया आत्महत्या का कारण पति का पहली पत्नी के बच्चों से लगाव बताया गया।
विज्ञापन

ये कारण बताया जा रहा है
बॉबी की पहली पत्नी सुनीता की करीब 7 वर्ष पूर्व प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। उसके करीब एक साल बाद बॉबी ने मिथलेश से शादी कर ली थी। पहली पत्नी से तीन बच्चे गुलशन, मुस्कान और छोटू थे जो कासगंज में रहते हैं। इन बच्चों के पास बॉबी का आना जाना रहता था और वह पूरा खर्चा बच्चों का उठा रहा था। यह बात मिथलेश को नागवार लगती थी। पुलिस को अभी तक यही कारण नजर आ रहा है। पुलिस अधिकारी अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रहे हैं। मृतकों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे हैं। समाचार लिखे जाने तक न महिला का पति पहुंच पाया था और न ही महिला का पिता। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ पटियाली रविंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन प्रथम दृष्टतया पहली पत्नी के बच्चों को लेकर बात सामने आई है। अभी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed