फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   तूफान को लेकर जिले में दहशत, सजगता ही बचाएगी जान

तूफान को लेकर जिले में दहशत, सजगता ही बचाएगी जान

Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
तूफान को लेकर जिले में दहशत, सजगता ही बचाएगी जान
मैनपुरी। जैसलमेर से चले तूफान का वीडियो जारी होने के बाद जिले में भी दहशत का माहौल है। वीडियो देखने के बाद हर कोई बड़ी तबाही का अंदाजा लगा रहा है। रविवार को जिले के बरनाहल और करहल क्षेत्र में आई आंधी ने तबाही मचाई थी। इस दौरान पेड़ गिरने की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत भी हो गई थी। वहीं, जिला प्रशासन ने अभी तक कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है।
विज्ञापन


रविवार को जिले में आए तूफान के बाद हर कोई दहशत में हैं। आगरा के मौसम विभाग से जारी की गई सूचना में सोमवार को 130 से 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफान आने की बात बताई गई है। इसके बाद लोगों में और भी भय व्याप्त हो गया। लोग एक दूसरे से तूफान को ही लेकर बात करते नजर आए। हालांकि अभी तक जिले में तूफान का ज्यादा असर दिखाई नहीं पड़ रहा है। रविवार को भी आए तूफान का असर बरनाहल और करहल क्षेत्र में दिखाई दिया। जिले के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed