{"_id":"5ace0bfb4f1c1b523e8b4959","slug":"111523452923-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉपी-किताबों के लिए सड़क पर उतरे अभिभावक, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉपी-किताबों के लिए सड़क पर उतरे अभिभावक, लगाया जाम
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
रोड जाम करते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कान्वेंट स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को पाठ्य पुस्तकों के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। बुधवार को जिले के एक निजी स्कूल के बुक स्टॉल अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान किताबों की बिक्री बंद करनी पड़ी। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम को खुलवाया।
शासन के निर्देश हैं कि निजी स्कूलों के संचालक किताबें नहीं बेचेंगे। इसके बाद से कॉलेज संचालकों ने अपने यहां ही स्टॉल खुल लिए हैं। कान्वेंट स्कूलों के बाहर खोले गए बुक स्टॉलों पर अभिभावकों की भारी भीड़ पहुंच रही है। बुधवार को नगर के कचहरी रोड स्थित सेंट मेरीज स्कूल के बाहर स्थित बुक स्टॉल पर सुबह आठ बजे से ही किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई। यहां बुक स्टॉल खुलने का समय 10 बजे से था।
दस बजे जैसे ही पुस्तकों के वितरण के लिए स्टॉल खुले वैसे ही लोगों की भीड़ स्टॉलों पर टूट पड़ी। कुछ लोगों ने आराजकता फैलाने के लिए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस पर बुक स्टॉल संचालकों ने स्टॉल बंद कर दिया। यह देखकर अभिभावकों ने कोतवाली के सामने जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभिभावकों को समझाकर स्टॉल संचालकों से बात की गई। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच पुस्तकों की बिक्री कराई गई।