{"_id":"5aba7a044f1c1b344e8b4a29","slug":"111522170372-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग से मांगे शैक्षिक रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग से मांगे शैक्षिक रिकॉर्ड
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल को जारी किया गया नोटिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
निजामपुर बारात प्रकरण के मामले में लड़की की उम्र बालिग से कम होने के मामले में जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद एसडीएम कासगंज ने जांच पड़ताल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने शैक्षणिक प्रपत्र शिक्षा विभाग से मांगे हैं। प्रपत्र मिलने पर जांच पड़ताल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। लड़की बालिग है या फिर उसकी उम्र बालिग से कम जांच के बाद प्रशासन निष्कर्ष पर पहुंचेगा।
निजामपुर गांव में पूरे गांव में बारात चढ़ाने की मांग को लेकर हाथरस के युवक संजय ने प्रशासन से अनुमति मांगी थी। प्रशासन से अनुमति न मिलने के बाद यह मामला तूल पकड़ने लगा था। विभिन्न संगठनों के लोग बारात चढ़ाने के मामले में संजय के साथ हुए। इसी बीच लड़की के बालिग न होने की जानकारी सामने आई तो मामले ने नया मोड़ ले लिया। प्रशासन को जो प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं उसमें लड़की की उम्र 18 साल से तीन माह कम है। दोनों ही परिवारों के लोग भी यह मामला सामने आने के बाद शादी की तिथि आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें प्रशासन के अधिकृत निर्णय का इंतजार है। जिलाधिकारी आरपी सिंह के निर्देश पर एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने जांच प्रक्रिया शुरू की है उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग से शैक्षणिक दस्तावेज मांग कर जांच पड़ताल शुरू की जाएगी, जो भी वस्तुस्थिति सामने आएगी वह रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। रिपोर्ट के पश्चात ही निर्णय होगा।