फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   दो घरों के ताले तोड़ कर लाखों के जेवर नकदी चोरी

दो घरों के ताले तोड़ कर लाखों के जेवर नकदी चोरी

Fri, 23 Feb 2018 06:29 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
दो घरों के ताले तोड़ कर लाखों के जेवर नकदी चोरी
डेमो - फोटो : डेमो
भोगांव (मैनपुरी)। मोहल्ला रसूलाबाद और पथरिया स्थित दो मकानों के ताले तोड़ कर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर लिया। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। तहरीर मिलने के बाद जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मोहल्ला रसूलाबाद निवासी आकाश सिंह बुधवार को परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदारी में गए थे। गुरुवार को जब वह घर वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। चोर घर में रखी करीब 20 हजार की नकदी और दो लाख के जेवर चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पहुुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वहीं, मोहल्ला पथरिया निवासी मोहम्मद साबिर के घर के ताले तोड़कर चोरों ने करीब 40 हजार से अधिक की नकदी व जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर मिलने के बाद जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed