फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   तीर्थ नगरी वृंदावन पर चढ़ रहा होली का रंग

तीर्थ नगरी वृंदावन पर चढ़ रहा होली का रंग

Tue, 20 Feb 2018 07:43 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
तीर्थ नगरी वृंदावन पर चढ़ रहा होली का रंग
होली - फोटो : डेमो
वृंदावन (मथुरा)। धर्मनगरी में होली महोत्सव की धूम चहुंओर दिखाई देने लगी है। धर्मनगरी होली के रंग में रंगने लगी है। मंदिरों में ठाकुरजी के साथ होली खेलने और खिलाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। फाग के राग-रंग में रंगने को श्रद्धालुओं का धर्मनगरी में आना शुरू हो गया है। मंदिरों में बरस रहे रंग और गुलाल से सराबोर श्रद्धालु होली का जमकर आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
वृंदावन के प्रमुख ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर राधावल्लभ, यशोदानंदन, राधारमण आदि मंदिरों के सेवायत ठाकुरजी के समक्ष होली के धमार और पदों का गायन कर रहे हैं। होली की तैयारियां मंदिरों के साथ-साथ बाजारों में भी देखने को मिल रही हैं। मंदिरों में मेरे अंगना में राधे-राधे बोल तो से जब होली खेलुंगी, फाग खेलन बरसाने आए हैं नटवर नंद किशोर..., होली रे रसिया बरजोरी रे रसिया आदि भजन सुनाई दे रहे हैं। पंजाब और हरियाणा के श्रद्धालुओं के दल ने राधावल्लभ मंदिर में होली का जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed