फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   दहेज के लए ववा हता को मारपीट कर फंदे पर लटकाया

दहेज के लए ववा हता को मारपीट कर फंदे पर लटकाया

Fri, 19 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
दहेज के  लए  ववा हता को मारपीट कर फंदे पर लटकाया
Demo pic - फोटो : google
सहावर। ग्राम खालिकपुर में विवाहिता के साथ मारपीट कर ससुरालीजनों ने उसकी हत्या कर दी और उसका शव फांसी पर लटका दिया। विवाहिता की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। विवाहिता के पिता ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बदायूं के सहसवान समुदा निवासी निवासी पूजा (22) की शादी राजू निवासी गांव खालिकपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुसरालीजन दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। मृतका के पिता यादराम ने बताया कि विगत दिनों एक बीघा जमीन बेचकर 50 हजार रुपये ससुरालीजनों को दिए थे। इसके बाद भी आरोपी ससुरालीजन बाइक की मांग लेकर पूजा को परेशान करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर पूजा की हत्या कर दी और शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की तहरीर यादराम ने पूजा के पति राजू, ससुर चरन सिंह, देवर किशन, नंद भगवानश्री, सास सूरजमुखी के खिलाफ दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी कि उसकी मौत किस तरह से हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed