{"_id":"5a5e39c44f1c1b6f268b4b60","slug":"111516124612-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वशांति का संदेश लेकर पहुंचे दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वशांति का संदेश लेकर पहुंचे दंपति
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
साइकिल यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। भारतीय संस्कृति विदेशी दंपति को अपनी ओर ले आई। पेरिस में रहने वाले लेलियो और उनकी पत्नी लौरिन विश्व शांति के लिए साइकिल से यात्रा पर निकले हैं। वह दोनों सुहागनगरी भी आए। करौली मंदिर, गोपाल आश्रम आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को विश्वशांति का संदेश दिया। लोग इनकी यात्रा से आकर्षित भी हुए।
लेलियो और उनकी पत्नी लौरिन ने बताया कि उनकी शादी 28 नवंबर 2017 को हुई थी। तभी दोनों ने निश्चय किया कि वह दोनों शांति का दूत बनकर दुनिया का भ्रमण करेंगे। उन्होंने पेरिस से दिल्ली आकर चार जनवरी से साइकिल यात्रा शुरू की थी। बीते दिन आगरा में भी साइकिल यात्रा कर लोगों को संदेश दिया। इसके बाद सुहागनगरी भ्रमण किया। वह आर्चिड ग्रीन में मयंक गोयल से मिलने पहुंचे। गोपाल आश्रम, करौली मंदिर सहित अन्य स्थानों का भ्रमण किया। सुहागनगरी की खासियत से मुखातिब हुए। इसके बाद वह बनारस की ओर निकल गए। विदेशी दंपति ने बताया कि वह भारत के बाद थाइलैंड, चाइना आदि में भी साइकिल से यात्रा करेंगे। वह लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि सभी देश आपस में प्रेमभाव जगाते रहें। दंपति जहां भी जाते, वहां लोग आकर्षित होते रहे।