{"_id":"5a3befff4f1c1b95188bb28e","slug":"111513877503-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाड़े में भी बुखार का प्रकोप, किसान की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाड़े में भी बुखार का प्रकोप, किसान की गई जान
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ठंड के मौसम में भी जिले में बुखार, कोल्ड डायरिया का कहर बना हुआ है। बुखार और कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या तो फिर से बढ़ने लगी है। गुरुवार को तो जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित एक किसान की मौत भी हो गई।
गुरुवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी नजर आई। अस्पताल में बुखार, कोल्ड डायरिया आदि से पीड़ित 500 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 11 मरीजों को गंभीर हालत के कारण भर्ती कराया गया।
अस्पताल में बुखार से पीड़ित होने पर पहुंचे कस्बा कुरावली के मोहल्ला वेदनटोला निवासी राजीव (45) पुत्र राम प्रकाश की मौत हो गई। आपातकालीन चिकित्सा कक्ष में तैनात डॉ. गौरव पारीक के अनुसार राजीव को जब अस्पताल लाया गया था, तो उसकी हालत बेहद नाजुक थी।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार राजीव को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसका इलाज एक निजी डॉक्टर के यहां करा रहे थे। चिकित्सक का कहना है कि यदि उसे समय से भर्ती कराया गया होता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने अस्पताल में लाने में देरी कर दी। गुरुवार को जिला अस्पताल में कोल्ड डायरिया से पीड़ित तीन मरीजों को आगरा के लिए रेफर किया गया।
गुरुवार को जिला अस्पताल में सर्वाधिक बाल मरीज पहुंचे। बुखार, सर्दी- जुकाम के साथ ही कोल्ड डायरिया से पीड़ित 250 मरीजों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
बालरोग मरीजों को देख रहे डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में बच्चों में अचानक बुखार तथा कोल्ड डायरिया के मरीज बढ़े हैं।