फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बीएड में फर्जीवाड़ा जारी, कालेज जाए बिना घर आती है डिग्री

बीएड में फर्जीवाड़ा जारी, कालेज जाए बिना घर आती है डिग्री

Sat, 11 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
बीएड में फर्जीवाड़ा जारी, कालेज जाए बिना घर आती है डिग्री
फिरोजाबाद। डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड डिग्री में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में डायट पर तरह-तरह के खेल होते रहे हैं। मगर अब अधिकांश निजी कालेजों में बीएड मानक के विपरीत कराई जा रही है। रेग्यूलर विद्यार्थियों को घर बैठे डिग्री हासिल हो रही है। जबकि बीएड में तमाम प्रैक्टिकल होते हैं।
विज्ञापन


बीएड फर्जीवाड़े में 154 शिक्षक एसआईटी जांच के घेरे में आए हैं। उन्हें 17 नवबंर तक स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। इसके बाद उनकी डिग्री फर्जी मानकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। बीएड डिग्री हासिल करने में फर्जीवाड़ा अभी भी खुलेआम चल रहा है। घर बैठे डिग्री हासिल करने के कालेज संचालकों के पास नए तरीके हैं।
विज्ञापन


जिले के अधिकांश प्राइवेट कालेजों में अभ्यर्थी सिर्फ एक या दो दिन कालेज जाते हैं। उन्हें अच्छे अंकों की अंक तालिका मिल जाती है। जबकि बीएड अभ्यर्थी से स्कूलों में ट्रेनिंग कराई जाती है और कई प्रैक्टिकल होते हैं। मगर कालेज मोटी फीस लेकर कागजों में प्रैक्टिकल करा रहे हैं। अच्छे अंकों की गारंटी भी दे रहे हैं। हालांकि अब फर्जीवाडे़ का तरीका शिक्षा माफियाओं ने बदल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed