फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नामांकन के साथ ही घूम गया खर्च का मीटर

नामांकन के साथ ही घूम गया खर्च का मीटर

Mon, 06 Nov 2017 07:51 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के साथ ही घूम गया खर्च का  मीटर
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
मथुरा। नामांकन के साथ ही उम्मीदवारों के खर्च का मीटर घूमना शुरू हो गया है। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर के लिए चुनावी खर्च की सीमा 20 लाख रुपये तय की है, जबकि पार्षद के लिए यह रकम दो लाख रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को थम जाएगी। इसके एक दिन पहले तक विभिन्न पदों के लिए जिले में करीब 500 उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है। इसी के साथ इनके चुनावी खर्च के हिसाब-किताब की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के साथ ही उम्मीदवारों को अपना खर्च का विवरण देना होगा। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर के लिए 20 लाख रुपये खर्च की सीमा तय की है। जबकि पार्षद के लिए दो लाख खर्च की सीमा तय है।
विज्ञापन


इनके अलावा नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए छह लाख, पालिका सभासद के लिए डेढ़ लाख तथा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए डेढ़ लाख तथा नगर पंचायत सदस्य के लिए 30 हजार रुपये निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय खर्च सीमा के अनुरूप सभी की रेट लिस्ट भी उम्मीदवारों को थमा दी जाएगी। बैंक में खाता खोलना होगा। साथ ही चुनावी खर्च का पूरा हिसाब रखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा तय कमेटी के समक्ष खर्च बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed