{"_id":"59b02cea4f1c1be47f8b4661","slug":"111504718058-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे गुल रही बिजली, अकुलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे गुल रही बिजली, अकुलाए लोग
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
उजियारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जर्जर तार बदलने के दौरान तीन मोहल्लों के सैकड़ों घरों की बिजली गुल रही। सात घंटे से अधिक की कटौती से परेशान उपभोक्ता गरमी उमस से जूझते रहे। दोपहर एक बजे काटी गई बिजली शाम सात बजे तक सुचारु नहीं हो सकी।
बढ़ रहे लोड के चलते विद्युत उपकरण व तार धोखा दे रहे हैं। फाल्ट ट्रिपिंग के साथ तार टूटने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। बुधवार को होली मोहल्ले के विद्युत तार बदलने के दौरान लिए शट डाउन के चलते सात घंटे से अधिक बिजली गुल रही। इससे होली मोहल्ला, किदवई नगर, रेवाड़ी मोहल्ला आदि के सैकड़ों उपभोक्ता प्रभावित रहे। उपभोक्ता मोहसिन, शहजाद आदि ने बताया कि सात घंटे से अधिक की कटौती के चलते लोग गरमी उमस से जूझते रहे। पेयजल संकट भी गहरा गया। एसडीओ विजय शंकर के अनुसार होली मोहल्ला में तीन सौ मीटर से अधिक कमजोर तारों को बुधवार को बदलवाया गया था। इसके चलते शट डाउन लिया गया।