फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   एक महीने तक जिला अस्पताल में नहीं मिलेंगे डॉक्टर

एक महीने तक जिला अस्पताल में नहीं मिलेंगे डॉक्टर

Thu, 31 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
एक महीने तक जिला अस्पताल में नहीं मिलेंगे डॉक्टर
डेमो - फोटो : डेमो
एटा। अगर आप जिला अस्पताल में इलाज कराने जा रहे हैं, तो ठहर जाइए। अस्पताल में अगले एक महीने तक आपको डाक्टर नहीं मिलेंगे। जिला अस्पताल में तैनात डाक्टरों की ड्यूटी जिले में आयोजित हो रहे अंत्योदय मेले और विकास प्रदशर्नी में लगा दी गई है। इसके चलते 21 सितंबर तक जिला अस्पताल की ओपीडी से डाक्टर नदारद रहेंगे। ऐसे में मरीजों की दिक्कत बढ़ना लाजिमी है।
विज्ञापन

श्जिला अस्पताल में 27 पदों के सापेक्ष 10 डाक्टर तैनात हैं। तीन डाक्टर रोज तीन शिफ्ट में इमरजेंसी ड्यूटी करते हैं। बाकी के डाक्टर ओपीडी और वार्ड की व्यवस्था देखते हैं। बारिश के दिनाें में ंबीमारियां बढ़ने से ओपीडी में मरीजों की तादाद बढ़ रही है, लेकिन जिला अस्पताल में व्यवस्था चरमरा गई है। जिला अस्पताल के चार डाक्टर नाक, कान, गला विशेषज्ञ डा. आरसी शर्मा, फिजीशियन डा. एस चंद्रा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. एस जिंदल और नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. शमसाद अनवर की अंत्योदय मेले एवं प्रदर्शनी में लगाई गई है। यही चारों डाक्टर ओपीडी व्यवस्था संभालते हैं। डाक्टरों की ड्यूटी लगने के बाद ओपीडी की व्यवस्था पटरी से उतर गई हैै।
विज्ञापन


इंतजार करते रहे मरीज
जिला अस्पताल के डाक्टर की ड्यूटी मेले में लगने से गुरुवार को मरीजों को दिक्कतसें0 का सामना करना पड़ा। डाक्टर नहीं मिलने से मरीज भटकते दिखाई दिए। करीब एक बजे तक फिजीशियन कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। वार्ड में भर्ती मरीज डाक्टरों का इंतजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच नए डाक्टर ने नहीं किया ज्वाइन
जिला अस्पताल के लिए दूसरे जिलों से स्थानांतरित हुए पांच डाक्टर ने अब तक अपनी आमद नहीं कराई है। इनमें एनीस्थिसिया के डा. मनोज कुमार लखनऊ से, हरदोई से डा. आरके दयाल, फिजीशियन आगरा डा. अतुल अग्रवाल, बाल रोग विशेषज्ञ मथुरा डा. अनंत व्यास और अलीगढ़ से डा. कुलदीप ने जिला अस्पताल में डयूटी ज्वाइन नहीं की है।


इनका कहना है
जिला अस्पताल के डाक्टरों की ड्यूटी मेले में लगाई गई है। डाक्टरों की पहले से कमी है। व्यवस्थाएं सुचारू कराई जा रही हैं। मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होगी। नए डाक्टरों ने जाइन नहीं किया है।
डा. बीसागर, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed