{"_id":"599c74994f1c1b81028b4659","slug":"111503425689-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीव की अचल संपति का ब्योरा खंगालने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव की अचल संपति का ब्योरा खंगालने की तैयारी
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
संजीव गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। अपहरण का नाटक रचने वाले संजीव गुप्ता के खिलाफ लाखों के कर्ज की शिकायतों के बाद पुलिस अब उसकी अचल संपत्ति का ब्योरा खंगाल सकती है।
थाना टूंडला क्षेत्र के और्चिटग्रीन निवासी संजीव गुप्ता पुत्र शांतिस्वरूप गुप्ता के द्वारा खुद के अपहरण का ड्राम कर बुरी तरह फंस गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने एक अगस्त को उसकी पत्नी सारिका, साला सागर गुप्ता, भांजा विकल्प गुप्ता को जेल भेज दिया था।
थाना दक्षिण पुलिस संजीव गुप्ता के खिलाफ नीता पांडेय द्घारा दर्ज कराए गए मामले की जांच कर रही है। मामले में दो और तहरीरों को शामिल किया गया है। वहीं टूंडला पुलिस अपहरण के ड्रामे एवं अन्य सबूतों को जुटाने में जुटी है। सूत्र बताते हैं कि संजीव गुप्ता ने पिछले तीन वर्षों में जमीन पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम खरीदी है।
पुलिस के पास फिरोजाबाद जिले के अलावा मथुरा, नोएडा और शिमला में जमीन खरीदने की जानकारी आई है। थाना प्रभारी टूंडला का कहना है कि संजीव गुप्ता के केस में हर बिंदु पर गहनता से जांच जा रही है।