{"_id":"59836ca54f1c1b99698b4612","slug":"111501785253-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट से पहले जिलाबदर समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट से पहले जिलाबदर समेत दो गिरफ्तार
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। लूट की वारदात से पहले दो लुटेरे गोविंदनगर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़ा गया एक लुटेरा अलीगढ़ का जिला बदर है।
इस पर एक दर्जन लूट, हत्या और वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी थाना हाईवे के गांव अडूकी के लुटेरे का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
बुधवार की रात थाना गोविंदनगर की मसानी चौकी पुलिस गश्त पर थी। रेलवे फाटक से आगे बाइक पर दो युवक दिखाई दिए। टोकने पर युवकों ने बाइक को भगा दिया। पीछा कर रहे मसानी चौकी प्रभारी धीरज गौतम ने बाइक सवारों को दबोच लिया।
पुलिस बाइक सवारों को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए अलीगढ़ के गांव अमृतपुर निवासी रविंद्र उर्फ बल्ली और थाना हाईवे के गांव अडूकी विष्णु सैनी है। यह दोनों लूट करने के लिए जा रहे थे।
इनके कब्जे से 1500 ग्राम नशीला पाउडर और चोरी की बाइक मिली है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बल्ली पर एक दर्जन मुकदमे अलीगढ़ में दर्ज हैं। वह अलीगढ़ से जिला बदर है।