{"_id":"597230884f1c1ba6088b4680","slug":"111500655752-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी में सुरक्षा के लिए लगेंगे होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी में सुरक्षा के लिए लगेंगे होमगार्ड
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों को अपनी सुरक्षा की चिंता है। उनका कहना है कि तीमारदारों के प्रवेश के बाद उपचार की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है। चिकित्सकों की मांग पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डीएम से सुरक्षा के लिए होमगार्ड मांगे है।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों के तीमारदारों की बेरोकटोक आवाजाही है। कई बार ऐसा हो जाता है कि रात में चिकित्सक और स्टॉफ एक-दो है और तीमारदारों की संख्या कहीं अधिक हो जाती है। तीमारदारों की इलाज के लिए अधीरता, हंगामा मरीज के उपचार पर बुरा असर डालता है।
इधर चिकित्सकों को भी अपनी सुरक्षा की चिंता सताती रहती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरके नैय्यर के निरीक्षण में चिकित्सकों ने इस समस्या को उठाया। सीएमओ ने बताया कि इमरजेंसी में सुरक्षा का बिंदु महत्वपूर्ण है। इसके लिए जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है।