फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ताजमहल: एएसआई के विजिट प्लान से थकान

ताजमहल: एएसआई के विजिट प्लान से थकान

Thu, 20 Jul 2017 12:08 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल: एएसआई के विजिट प्लान से थकान
आगरा। ताजमहल के दीदार के लिए एएसआई ने जो विजिट प्लान बनाया है, वह सैलानियों को भारी उमस में बेहद थका रहा है, वहीं अशक्त और बुजुर्ग सैलानियों को करीब 8 गुना ज्यादा पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चमेली फर्श और मुख्य गुंबद पर बेरिकेडिंग लगाकर प्रवेश दिया जाता है, लेकिन सप्ताह के अन्य दिनों में भीड़ न होने पर भी सैलानियों को इस प्लान के जरिए सजा दी जा रही है।
विज्ञापन


ताजमहल में रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से वाटर चैनल के पाथवे के जरिए सीधे मुख्य गुंबद की सीढ़ियों पर प्रवेश मिलता था, लेकिन एएसआई के विजिट प्लान में सैलानियों को पहले महमान खाने तक जाना पड़ता है, फिर वहां से यमुना किनारे होते हुए पूरे गुंबद का चक्कर लगाकर फिर सीढ़ियों तक लाया जाता है। यह दूरी सैलानियों को बुरी तरह से थका देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी उमस के बीच एएसआई ने मुख्य गुंबद पर भी बेरिकेडिंग करके एक चक्कर और लगवाने की व्यवस्था की है, इससे सैलानियों में आक्रोश है। दरअसल, गर्मी और उमस में भीड़ कम है। सैलानियों की शिकायत है कि वाटर चैनल से एक ओर विदेशी और दूसरी ओर से भारतीय सैलानियों को प्रवेश दिया जाए।

यमुना किनारे से घुमाकर लाने से समय और थकान बचेगी। ताज देखने के बाद थकान से चूर सैलानी यमुना किनारे की ओर फर्श पर ही लेटक र आराम करते दिखते हैं। इससे ताज पर एक ही समय में सैलानियों की भीड़ इकटठी हो रही है तो वहीं, अन्य पर्यटकों के आवागमन में भी दिक्कतें आ रही हैं।


ताज स्मारक समिति सदस्य मुनव्वर अली के मुताबिक एएसआई को चमेली फर्श और गुंबद पर बिना चक्कर लगवाए ही प्रवेश देना चाहिए। उमस और गर्मी से पर्यटक बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed