फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 new covid cases including four devotees reported in mathura

मथुरा में कोरोना: 24 घंटे में चार श्रद्धालु समेत 11 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 44

Mon, 03 Jan 2022 12:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jan 2022 12:14 AM IST
सार

नववर्ष पर जिस प्रकार से मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में भीड़ उमड़ी है, उससे कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। बीते 24 घंटे में चार श्रद्धालु समेत 11 संक्रमित मिले हैं। साल के पहले दिन भी इतने ही संक्रमित मिले थे। 

विज्ञापन
11 new covid cases including four devotees reported in mathura
कोविड जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले साल कुंभ के बाद मथुरा जनपद में कोरोना के केस बढ़ने के बाद भी सबक नहीं लिया गया। इसका परिणाम इस वर्ष भी देखा जा रहा है। पिछले दिनों जनपद के तीर्थस्थलों पर हुई भीड़ के कारण कोरोना के केस में वृद्धि देखी जा रही है। आंकड़े तीसरी लहर के संकेत दे रहे हैं। बीते एक सप्ताह से जनपद में कोरोना के केस तेजी के साथ बढ़े हैं। रविवार को चार श्रद्धालु सहित 11 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे सक्रिय केसों की संख्या 44 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

रविवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें दो बिहार के पटना, एक मध्य प्रदेश और एक बुलंदशहर का श्रद्धालु है। इसके साथ ज्योति नगर निवासी 35 वर्षीय युवक, राधापुरम निवासी 76 वर्षीय महिला, प्रकाश नगर निवासी 15 वर्षीय किशोर और उसकी 16 वर्षीय बहन, प्रकाश नगर निवासी 43 वर्षीय विवाहिता, वृंदावन के ओमेक्स निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, चैतन्य विहार निवासी 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन

पटना निवासी 60 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती और 25 वर्षीय युवक, होटल राधा अशोक में ठहरा 14 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिला है। कोविड 19 प्रभारी डॉ. भूदेव के अनुसार शनिवार को विभाग ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में टेस्टिंग करते हुए करीब 3926 सैंपल लिए थे, जिसमें से 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड पॉजिटिव मरीजों के लगातार सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग भी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24.76 लाख से अधिक लोगों को लगा टीका 
जनपद में टीकाकरण भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक 16 लाख 10 हजार 856 लोगों को पहली डोज, जबकि 8 लाख 6 हजार 663 को दोनों डोज लग चुकी हैं। कुल मिलाकर अभी तक 24 लाख 76 हजार 919 डोज वैक्सीन की लग चुकी है।

बढ़ाए गए बेड
कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनजर 100 बेडों वाले अस्पतालों में 38 और 100 से कम बेड वाले अस्पतालों में 42 बेड बढ़ाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग विदेशी मेहमानों पर विशेष निगरानी कर रहा है। विदेशों से आने वालों को ट्रेस करने पर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

मथुरा के सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आरआर टीम को सक्रिय कर दिया गया है। जहां भी कोई संदिग्ध की सूचना मिलती है, टीम को भेजा जा रहा है। इसके साथ विदेशों से आने वालों की विशेष निगरानी रखी जा रही है। वृंदावन के इस्कॉन और गोवर्धन में भी टीम से जानकारी ली जा रही है।

15 से 17 वर्ष के किशोरों को तीन से लगेंगे टीके
तीन जनवरी से 15 से 17 वर्ष तक के किशोरों का टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत 15 से 17 वर्ष आयु के किशोरों का वैक्सीनेशन 3 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए सेंटर बनाये जाने के कार्य अंतिम दौर में है। सोमवार को इस अभियान की शुरुआत जिला अस्पताल में टीकाकरण से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed