फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 Lakh Animal Service Center Shut for 7 Years, Farmers’ Union Warns Indefinite Protest

UP: 11 लाख रूपये हो गए खर्च, फिर भी 7 साल से बंद पड़ा पशु सेवा केंद्र; किसान यूनियन ने दी धरने की चेतावनी

Tue, 02 Sep 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Sep 2025 10:01 AM IST
सार

आगरा के कराहरा गांव में 11 लाख रुपये से बना पशु सेवा केंद्र घटिया निर्माण के कारण 7 साल से शुरू नहीं हो सका, जिस पर भाकियू ने धरने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
11 Lakh Animal Service Center Shut for 7 Years, Farmers’ Union Warns Indefinite Protest
पशु सेवा केंद्र पर जांच करने पहुंची टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के ब्लॉक अकोला के गांव कराहरा में 7 साल पहले करीब 11 लाख रुपये से बने पशु सेवा केंद्र का लाभ न तो जनता को मिला सका है और न ही विभाग को। अखबार में समाचार प्रकाशित होने और सामाजिक संगठनों की शिकायत के बाद विभाग और कार्यदाई संस्था ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस केंद्र का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीसीएलडीएफ) ने वर्ष 2017-18 में कराया था। विभाग के मुताबिक हैंडओवर लेने से पहले इसकी जांच कराई गई तो इसमें घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने की बात सामने आई थी। इसलिए विभाग ने इसे हैंडओवर लेने से मना कर दिया था। 28 जून के अंक में अमर उजाला ने 11 लाख रुपये से बनाया गया पशु सेवा केंद्र से जनता को नहीं मिला लाभ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। 
विज्ञापन


उसके बाद से सीएलडीएफ के कर्मचारी सिर्फ मौका मुआयना करने में ही लगे हैं। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी केंद्र के न खुलने पर मंगलवार से संगठन के सदस्यों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। सोमवार को भी सीएलडीफ के एई और जेई ने मौके पर जाकर जांच की और जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed