{"_id":"5cacbef5bdec22140e108a8d","slug":"101554824949-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का आरोप कथा वाचक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का आरोप कथा वाचक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। थाना कोतवाली क्षेत्र में किराए पर मकान लेकर आश्रम चला रहे एक कथा वाचक के खिलाफ रांची की महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले दरभंगा बिहार की एक महिला ने आरोपी कथा वाचक राजऋषि मुकुंद निवासी वृंदावन को अपना कथित गुरु बताकर उसकी मुलाकात कराई थी। आरोप है कि राजऋषि ने उसको वृंदावन में स्थायी आवास खरीदने की सलाह दी। उसने विश्वास कर लिया और वर्ष 2018 में जन्माष्टमी के आसपास तीन किश्तों में कथा वाचक को तीन लाख रुपये दे दिए।
आरोप है कि गत दिनों राजऋषि ने उसे 12 वन की परिक्रमा व जमीन की लिखापढ़ी के लिए कॉल करके बुलाया। जब वह आ रही थी तो उसे इटावा यह कहकर उतरवा लिया कि वह उसे वहां से विधुना ले चलेंगे जहां उनकी कथा हो रही है। महिला का कहना है कि वहां से वे उसके साथ आठ अप्रैल की रात करीब दो बजे वृंदावन स्थित आश्रम पहुंची।
विज्ञापन
यहां राजऋषि ने उसके साथ न केवल दुष्कर्म किया बल्कि साढ़े तीन तोले के दो कंगन, दो तोले की चेन व एक डायमंड का लॉकेट भी छीन लिया। पीड़िता ने सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।